रुबीना दिलैक करने जा रही है बॉलीवुड डेब्यू, हितेन तेजवानी के साथ फिल्म 'अर्ध' में आयेंगी नज़र

    रुबीना दिलैक करने जा रही है बॉलीवुड डेब्यू, हितेन तेजवानी के साथ फिल्म...

    रुबीना दिलैक करने जा रही है बॉलीवुड डेब्यू, हितेन तेजवानी के साथ फिल्म 'अर्ध' में आयेंगी नज़र

    बिग बॉस 14 का ख़िताब अपने नाम करने के बाद रुबीना दिलैक अपने फैंस के लिए एक और गुड न्यूज़ ले आई हैं। अब वो जल्द अपना बॉलीवुड फिल्म डेब्यू करने वाली हैं। रुबीना अपने टीवी शोज़ और बिग बॉस में पहले ही अपने फैंस को इम्प्रेस कर चुकी हैं। अब वो अपने करियर में एक बड़ी छलांग लगा रही हैं। एक्ट्रेस म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'अर्ध' से फिल्म इंडस्ट्री इ कदम रखेंगी। खास बात ये है कि इस फिल्म में उनके साथ राजपाल यादव और हितेन तेजवानी नज़र आयेंगे।

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की जानकारी देते हुए लिखा-'रुबीना दिलैक बिग स्क्रीन पर डेब्यू कर रही हैं। म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल 'अर्ध' के जरिए डायरेक्टर बनने जा रहे हैं और अपनी इस फिल्म के लिए उन्होंने रुबीना दिलैक को साइन किया है। इस फिल्म के लिए पलाश ने हितेन तेजवानी को भी साइन किया है। फिल्म में एक्टर राजपाल यादव हैं। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2021 से शुरू होगी।'

    बता दें, ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद रुबीना ने साल 2008 में आये टीवी शो 'छोटी बहु' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस शो से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली। बाद में उन्हें सास बिना ससुराल', 'जिनी और जूजू', 'देवों के देव महादेव' और 'पुनर्विवाह- एक नई उम्मीद' जैसे टीवी शोज में देखा गया। लेकिन 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' और बिग बॉस 14 ने उन्हें घर घर फेमस कर दिया। अब वो जल्द ही अपनी पहली फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नज़र आयेंगी।