टीवी कपल्स रुसलान मुमताज़-निराली और रुचा हस्बनीस-राहुल ने अपने बच्चों के नाम रखे

    रुसलान मुमताज़-निराली और रुचा हस्बनीस-राहुल ने अपने बच्चों के नाम रखे

    टीवी कपल्स रुसलान मुमताज़-निराली और रुचा हस्बनीस-राहुल ने अपने बच्चों के नाम रखे

    टीवी कपल्स रुसलान मुमताज-निराली मेहता और रूचा हस्बनीस-राहुल जगदाले हाल में पेरेंट्स बने हैं। ये कपल्स इस लॉकडाउन में अपने बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं। रुसलान-निराली पिछले हफ्ते ही बेटे के पेरेंट्स बने हैं। तो रुचा ने 3 महीने पहले बेटी को जन्म दिया था। खास बात ये है कि इन्होंने आज अपने बच्चे का नाम करण किया है।

    फिल्म मेरा पहला पहला प्यार और बालिका वधु जैसे शोज़ में नज़र आ चुके रुसलान और उनकी पत्नी निराली हाल में 26 मार्च को बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने छोटा बेबी का नाम रयान मुमताज़ रखा है। दोनों ने इसके नाम की अनाउंसमेंट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की एक तस्वीर से की है। वैसे रुसलान अक्सर अपने बेबी बॉय के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

    वहीं दिसंबर में बेटी को जन्म देने वाली रुचा ने अपनी बेटी का नाम रूही रखा है। रुचा साथ निभाना साथिया में राशि के किरदार में नज़र आई थी। बाद में शो से विदा लेकर इन्होंने राहुल जगदाले से शादी कर ली। शादी के बाद रुचा अपनी बेटी की देख रेख में बिजी हैं इसलिए फ़िलहाल वो टीवी पर वापसी करने के मूड में नहीं हैं। लॉकडाउन में वो घर पर ही हैं और घर परिवार के साथ समय बिता रही हैं।