दो महीने बाद लंदन से वापस लौटे सैफ और करीना, न्यू लुक में नज़र आये तैमूर !

    लंदन से वापस लौटे सैफ और करीना, न्यू लुक में नज़र आये तैमूर !

    दो महीने बाद लंदन से वापस लौटे सैफ और करीना, न्यू लुक में नज़र आये तैमूर !

    लंदन में दो महीनों से भी ज्यादा का समय बिता कर करीना कपूर पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ वापस मुंबई लौट आई हैं। आज सुबह पटौदी परिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इन बीते दो महीनों में ये तीनों ही बदले नज़र आ रहे थे। एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सैफ लम्बे समय बाद क्लीन शेव में नज़र आये। पहले उन्होंने लम्बे बाल और दाढ़ी बढाई हुई थी। अब वो पहले से भी ज्यादा छोटे बालों में और क्लीन शेव दिखे।

    दो महीने बाद लंदन से वापस लौटे सैफ और करीना, न्यू लुक में नज़र आये तैमूर !

    वैसे सबसे खास था तैमूर का लुक। हमेशा घुंघरालू बालों में नज़र आने वाले तैमूर का नया हेयर स्टाइल काफी अच्छा लग रहा है। वहीं तैमूर इंडिया वापस आते ही कैमरे को देख कर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करने लगे।

    करीना और सैफ पिछले दो महीने से ज्यादा का समय यूरोप में बिता कर आये हैं। इस दौरान सैफ ने अपनी फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग भी की और परिवार के साथ वक़्त भी बिताया। इस दौरान करीना अपने टीवी शो डांस इंडिया डांस को जज करने के लिए लगातार मुंबई से लंदन आती जाती रही।