लॉकडाउन में तैमूर के लिए नाई बन गए सैफ अली खान, करीना ने शेयर की ये मजेदार फोटो

    लॉकडाउन में तैमूर के लिए नाई बन गए सैफ अली खान

    लॉकडाउन में तैमूर के लिए नाई बन गए सैफ अली खान, करीना ने शेयर की ये मजेदार फोटो

    लॉकडाउन में सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर घर पर ही रहकर कुछ न कुछ कर रहे हैं। सैफ और तैमूर ज्यादा समय एक साथ एक्टिविटीज करने में बिता रहे हैं। पिछले दिनों देखा गया था कि तैमूर और सैफ गार्डनिंग कर रहे थे और अब दोनों की एक और बिंदास तस्वीर सामने आई है।

    इसमें देखा जा सकता है कि सैफ कैंची लेकर खुद बेटे तैमूर के बाल काटने जा रहे हैं। करीना ने भी ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''किसी को हेयरकट चाहिए?''

    सैफ इन दिनों ज्यादातर घर में सफेद रंग का कुर्ता पहनना ही पसंद कर रहे हैं। उन्हें पहले भी ऐसे ही सफेद कुर्ते में देखा गया है। वैसे तैमूर को देखें तो वो भी बाल कटवाने के लिए एकदम पॉजिशन लेकर बैठ गए हैं और दोनों ही सामने किसी की तरफ देख रहे हैं।

    पिछले दिनों तैमूर की पेंटिंग ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। वैसे करीना और सैफ घर में बैठकर किताबें भी पढ़ते हैं। करीना ने पार्क में लेटे हुए अपनी और सैफ की फोटो भी किताबो के साथ शेयर की थी।