सैफ अली खान ने की करीना कपूर की तारीफ, कहा वो जन्मजात स्टार है

    सैफ अली खान ने की करीना कपूर की तारीफ, कहा वो जन्मजात स्टार है

    सैफ अली खान ने की करीना कपूर की तारीफ, कहा वो जन्मजात स्टार है

    सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। हाल में सैफ ने करीना कपूर की तारीफों के पुल बांध दिए। सैफ ने क्या वो ‘जन्मजात स्टार है। वो हॉलीवुड स्टार्स की तरह सोचती है। सैफ आगे कहते हैं इंडिया टुडे ई-कॉन्क्लेव सेशन के दौरान वो बहोत कॉंफिडेंट और शानदार नज़र आ रही थी।


    आगे सैफ ने भी उड़ता पंजाब में करीना के सपोर्टिंग रोल निभाने वाले फैसले की तारीफ की। उन्होंने कहा वो बिलकुल हॉलीवुड एक्टर्स की तरह सोचती है। जो भी एक्टर उड़ता पंजाब जैसी फिल्म में अलिया भट्ट को लीड रोल दे कर खुद सपोर्टिंग रोल करता है क्योंकि आपको लगता है आप उसी रोल में फिट हो तो आपक हॉलीवुड एक्टर की तरह सोच रहे हो। फिर वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्म में लीड रोल करते हो और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल भी करती है। उसके बाद एक बार फिर इरफ़ान खान के साथ अंग्रेजी मीडियम में छोटा रोल निभाते हो।

    बता दें, सैफ ने भी अपने करियर की कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाए जिनमें उन्हें खूब पसंद किया गया था। आमिर खान, अक्षय खन्ना के साथ दिल चाहता में उनकी परफॉरमेंस काफी सराहनीय थी।  वहीं सैफ ने बताया कि लॉकडाउन में करीना उन्हें कुछ अच्छा बनाने और पहनने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। दोनों इन दिनों अपने बेटे तैमूर के साथ समय बिता रहे हैं। कोई तैमूर के साथ पेंटिंग में मदद कर रहा है तो कोई एक्टिविटी में बिजी हैं।