सैयां जी: इस गाने के लिए हनी सिंह पर लिरिक्स की हत्या और नुशरत भरूचा पर षड्यंत्र का केस होना चाहिए!
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Subodh Mishra (एडिटोरियल टीम)
अगर आपको 90s के म्यूजिक एलबम्स की याद आती है और आप सोचते हैं कि इंडिपेंडेंट म्यूजिक आर्टिस्ट्स को दोबारा लौटना चाहिए, तो प्लीज़ हनी सिंह का लेटेस्ट गाना ‘सैयां जी’ मत सुनिएगा। वरना, यह भी हो सकता है कि ऐसा खयाल आने के गुस्से में आप अपना दिमाग निकालकर, उसे ओखली में कूटकर, उपलों से जलाकर, उसकी राख़ यमुना में प्रवाहित कर दें... क्योंकि ये गाना सुनते हुए ऐसा लगता है जैसे लिरिक्स लिखने वाले ने कागज-कलम उठाने से पहले बिल्कुल यही किया था। हनी सिंह ने कुछ समय पहले अपने नशे से उबरने की कहानी बहुत इमोशनल होकर बताई थी, मगर उन्हें ‘सैयां जी’ गाते हुए सुनने पर जाने क्यों ऐसा लगता है कि वो सिर्फ कहानी ही थी।

संगीत की देवी सरस्वती हैं। लेकिन मैं ये जानना चाहता हूँ कि वह कौन सी देवी हैं, जिन्हें हनी सिंह बार-बार संगीत की बलि देकर प्रसन्न करना चाहते हैं? क्या वो नेहा कक्कड़ हैं?! क्योंकि जितनी निर्ममता से हनी सिंह इस गाने का गला रेत रहे हैं, उतने ही निर्विकार रूप से नेहा कक्कड़ भी इस गाने को गाते हुए सवाद ले रही हैं। और इस पूरे कुकृत्य में पत्ता गोभी में लिपटीं नुशरत भरूचा का योगदान, याद रखेगा हिंदुस्तान।

हाँ, एक बात तय है- दिल्ली के पहाड़गंज के पहाड़ी धीरज इलाके की गली नंबर 13 में रहने वाले बिल्ले के बेटे टीटू को, अपनी मोड़ीफ़ाई कराई हुई 2005 मॉडल एस्टीम में बजाकर, रास्ते में गली नंबर 5 वाले कपूर अंकल से गाली खाने के लिए एक और गाना मिल गया है! अब आप में इस गाने से घायल होने की चुल को देखते हुए, ये रहा लिंक:
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें