सलमान खान-रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे लड़ेंगे आर्यन खान केस

    सलमान खान-रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे लड़ेंगे आर्यन खान केस

    सलमान खान-रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे लड़ेंगे आर्यन खान केस

    शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार रात मुंबई से गोवा जाने वाले एक क्रूज़ में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अचानक छापा मारा था। इस छापेमारी में ड्रग्स में शामिल कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें से दो लड़कियां शामिल हैं। माना जा रहा है कि NCB कोर्ट में आर्यन की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग कर सकते हैं।

    ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आर्यन खान को लेकर अब एक ताजा खबर सामने आई है। बताया जा रहा है आर्यन के बचाव के लिए मशहूर क्राइम लॉयर सतीश मानशिंदे को हायर किया गया है। सतीश फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। 1993 में संजय दत्त का केस लड़ना हो, सलमान खान की कानूनी लड़ाई या पिछले साल ड्रग्स मामले में फंसी रिया चक्रवर्ती। सतीश ने इन सभी एक्टर्स के केस लड़े हैं। अब सतीश कोर्ट में आर्यन खान का बचाव कर सकते हैं। 

    सलमान खान-रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे लड़ेंगे आर्यन खान केस

    बता दें, NCB की तरफ से पूरी प्लानिंग के तहत ये छापा मारा गया था। मुंबई से गोवा के लिए निकले इस क्रूज़ में पहले से ही NCB के अधिकारी मौजूद थे। जैसे ही क्रूज़ में ड्रग्स लेना शुरू हुआ, क्रूज़ को वापस मुंबई ले जाया गया और सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया। रिपोर्ट की माने तो इस छापेमारी में NCB ने 13 ग्राम कोकीन, 21 ग्राम चरस, 22 MDMA की गोलिया और 5 ग्राम MD के साथ 1।3 लाख कैश बरामद किया गया है। वहीं आर्यन पर चरस लेने का आरोप है। अगर आरोप साबित होता है तो इस जुर्म में उन्हें 1 साल की सजा या 20 हज़ार रूपये जुर्माने का प्रावधान है।