क्या गांधी जयंती पर सलमान खान की इस अपील को मानेंगे आप?

    क्या गांधी जयंती पर सलमान खान की इस अपील को मानेंगे आप?

     क्या गांधी जयंती पर सलमान खान की इस अपील को मानेंगे आप?

    सलमान खान जो इन दिनों चुलबुल पांडे बने हुए हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस से कुछ अपील की है। इस वीडियो में उन्होंने फिट इंडिया का संदेश दिया है। सलमान ने कहा, ''2 अक्टूबर को है गांधी जयंती। गांधी जयंती को धूमधाम से मनाएं। आखिरकार, महात्मा गांधी राष्ट्रीय पिता हैं। उसके साथ थोड़ा सा, थोड़ा सा क्यों बहुत ज्यादा फिट इंडिया पर ध्यान दें और भारत को स्वच्छ रखें। यानि स्वच्छ भारत, स्वच्छ भारतीय, फिट इंडिया, फिट इंडियन।''

    सलमान सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। समय समय पर वो अपने अपडेट्स देते रहते हैं। फिलहाल सलमान खान आपको इस साल क्रिसमस पर दिखाई देंगे। वो एक बार फिर से दंबग 3 में चुलबुल पांडे बनकर नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं। सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा तो हैं ही लेकिन मेन विलेन के रूप में इस बार साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप हैं।

    इसके अलावा सलमान इन दिनों बिग बॉस 13 होस्ट कर रहे हैं। इन सबके बाद वो फिल्म किक 2 की शूटिंग करेंगे। इंशाअल्लाह के बंद होने के बाद वो एक और फिल्म में नजर आएंगे। ये एक कोरियन फिल्म पर आधारित होगी। हालांकि इस बारे में कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।