रातों-रात हुआ जज का ट्रांसफर, आज भी टल सकती है सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई !
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को काले हिरण के शिकार मामले में अभी कुछ दिन और जेल में बिताने पड़ सकते हैं। ऐसा इसलिए होना संभव है क्योंकि शनिवार को जज रविन्द्र कुमार सलमान की जमानत याचिका पर फैसला सुनाने वाले थे उनका राजस्थान हाईकोर्ट ने रातों-रात ट्रांसफर कर दिया। आपको बता दें, अक्टूबर 1998 में सलमान पर काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। जिसपर गुरुवार को जोधपुर की एक अदालत ने उन्हें 5 साल की सजा और 10 हजार जुर्माना लगाया था।
आपको बता दें, 5 साल की सजा के ऐलान के बाद सलमान के वकील ने सेशंस कोर्ट में जमानत की अपील की थी। लेकिन आहार मुमकिन कोशिश के बाद भी शुक्रवार तक सलमान को जमानत नहीं मिल सकी। और फैसला शनिवार तक टल गया। अब जज के ट्रांसफर के बाद ये मामले शायद कुछ और दिन के लिए टल जाये। खैर, इस मामले में अब भी सस्पेंस बना हुआ है।
Updated: April 07, 2018 10:59 AM IST
Please Subscribe us OnGoogle News