सलमान खान ने अपने फार्म हाउस में लगाई झाड़ू, यूलिया वंतूर भी साथ आईं नजर (वीडियो)

    सलमान ने अपने फार्म हाउस में लगाई झाड़ू, यूलिया भी साथ आईं नजर

    सलमान खान ने अपने फार्म हाउस में लगाई झाड़ू, यूलिया वंतूर भी साथ आईं नजर (वीडियो)

    सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल वाले फार्म हाउस में रह रहे हैं। उनके साथ वहां करीब 20-22 लोग और हैं। शुक्रवार को सलमान अपने इस फार्म हाउस में झाड़ू लगाते नजर आए। उनके साथ कई अन्य लोग तो नजर आए लेकिन आपकी निगाहें भी बाकियों की तरह उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर पर टिक जाएंगी। वो भी हाथों में झाड़ू लिए फार्म हाउस साफ करते नजर आईं।

    सलमान खान ने ये वीडियो खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। दरअसल महाराष्ट्र में निसर्ग तूफान आने से काफी उथल पुथल हो गई थी। सलमान के फार्म हाउस में भी काफी पेड़ गिर गए थे जिसके बाद वहां तमाम लोग सफाई में जुटे थे।

    सलमान खान वैसे तो पनवेल के फार्म हाउस में ही हैं। लेकिन बीच में जैसे ही लॉकडाउन में थोड़ी ढील मिली थी तो वो अपने पैरेंट्स से मिलने के लिए मुंबई गए थे। जहां उन्होंने अपने माता पिता का हाल पूछा, उनके साथ थोड़ा वक्त बिताया और दोबारा फार्म हाउस लौट आए।

    सलमान खान की फिल्म राधे भी आने वाली है लेकिन लॉकडाउन की वजह से इस पर काम रुक गया था लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है जिसके बाद उम्मीद है कि फिर से फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।