सलमान खान की दरियादिली फिर आई सामने, पुलिस कर्मियों को बांटे 1 लाख हैंड सैनिटाइजर

    सलमान खान ने पुलिस कर्मियों को बांटे 1 लाख हैंड सैनिटाइजर

    सलमान खान की दरियादिली फिर आई सामने, पुलिस कर्मियों को बांटे 1 लाख हैंड सैनिटाइजर

    सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल के फार्म हाउस में वक्त बिता रहे हैं। लेकिन वहां बैठकर भी वो अपनी दरियादिली नहीं भूले हैं। पिछले दिनों उनको गरीबों को राशन बांटते देखा गया था। उनकी ये वीडियो काफी वायरल हुई थी। इसके अलावा उन्होंने 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद का जिम्मा भी अपने ऊपर उठाया हुआ है।

    अब सलमान खान ने मुंबई में पुलिस कर्मियों को 1 लाख हैंड सैनिटाइजर बांटे हैं। ये सैनिटाइजर उनकी खुद की ब्रांड फ्रेश (FRSH) के हैं। इसे सलमान ने 24 मई को ही लॉन्च किया था।

    जाहिर है मुंबई पुलिस पूरे जोरशोर के साथ इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद कर रही है। इसमें से तमाम पुलिसकर्मियों के कोरोना भी हो गया। ऐसे में सलमान खान का ये कदम पुलिसवालों के लिए काफी मददगार साबित हुआ है।

    सलमान खान के फैंस और सोशल मीडिया पर अन्य लोग भी उनके इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान ने लॉकडाउन में दर्शकों को एंटरटेन करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान ने लॉकडाउन में ही अपने यूट्यूब चैनल पर तीन गाने रिलीज कर दिए हैं और ये सभी उन्होंने अपने पनवेल के फार्म हाउस में ही बनाए हैं।