सलीम-जावेद की डॉक्यूमेंट्री का नाम होगा 'एंग्री यंग मेन', सलमान खान, फरहान और जोया अख्तर प्रोड्यूस करेंगे

    सलीम-जावेद की डॉक्यूमेंट्री का नाम होगा 'एंग्री यंग मेन'

    सलीम-जावेद की डॉक्यूमेंट्री का नाम होगा 'एंग्री यंग मेन', सलमान खान, फरहान और जोया अख्तर प्रोड्यूस करेंगे

    सलीम खान और जावेद अख्तर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर जोड़ी में शामिल है। दोनों ने 70 और 80 के दशक की कई शानदार फिल्मों की कहानी और डायलॉग लिखे। पिछले दिनों खबर थी कि जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर सलीम-जावेद की जोड़ी पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने जा रही हैं। इस डॉक्यूमेंट्री के जरिये जोया इन दो बड़े कलाकरों को ट्रिब्यूट देना चाहती हैं। सलीम खान ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए बताया है कि जोया पिछले दो महीनों से इस डॉक्यूमेंट्री के काम में लगी हुई हैं।

    सलीम-जावेद की डॉक्यूमेंट्री का नाम होगा 'एंग्री यंग मेन', सलमान खान, फरहान और जोया अख्तर प्रोड्यूस करेंगे

    अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सलीम-जावेद के जीवन पर बनने वाली इस डॉक्यूमेंट्री का नाम 'एंग्री यंग मेन' होगा। इस नाम से वैसे अभी तक अमिताभ बच्चन जाने जाते हैं। उन्हें ये नाम फिल्म 'जंजीर' की सफलता के बाद मिला था। इस फिल्म को सलीम जावेद की जोड़ी ने ही लिखा था।


    इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया जायेगा कि कैसे सलीम जावेद की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा में लेखकों की स्थिति को बदल डाला। उन्होंने कमाल की कहानियां, डायलॉग लिखे जो अमर जो गये। इस डॉक्यूमेंट्री में कुछ रियल अनदेखे फुटेज का इस्तेमाल भी किया जायेगा। इसके आलावा दोनों के बीच की दरार के बारे में भी ज़िक्र किया जायेगा।

    सलीम-जावेद की डॉक्यूमेंट्री का नाम होगा 'एंग्री यंग मेन', सलमान खान, फरहान और जोया अख्तर प्रोड्यूस करेंगे

    खास बात ये है कि इस डॉक्यूमेंट्री के लिए सलमान खान, फरहान अख्तर और जोया अख्तर साथ आ रहे हैं। सलमान खान फिल्म्स, एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ये तीनों मिलकर सलीम-जावेद की जोड़ी पर बन रही डॉक्यूमेंट्री 'एंग्री यंग मेन' को प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये पहली बार होगा जब सलमान खान अख्तर के साथ काम कर रहे हैं। अब इस डॉक्यूमेंट्री का इंतजार हो रहा है।