कोरोना से 18 साल के लड़के ने पिता को खोया, तो सलमान ने किया राशन से पढ़ाई तक का इंतजाम

    सलमान ने अनाथ बच्चे के लिए किया राशन से पढ़ाई तक का इंतजाम

    कोरोना से 18 साल के लड़के ने पिता को खोया, तो सलमान ने किया राशन से पढ़ाई तक का इंतजाम

    कोविड 19 की दूसरी लहर काफी घातक साबित हो रही है। तमाम जानें जा रही हैं और फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी काम करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में सलमान खान ने मदद को हाथ बढ़ा रखा है। वो मुंबई में बीएमसी वर्कर्स, डॉक्टर्स और पुलिस वालों के पूरे मुंबई शहर में खाना, मेडिकल सामान और ऑक्सीजन सिलेंडर्स तक का इंतजाम कर रहे हैं।

    लेकिन अब सलमान खान की मदद का हाथ देश के दक्षिण राज्य तक पहुंच गया है। दरअसल हाल में एक 18 साल के लड़के ने कोरोना के कारण अपने पिता को खो दिया और अब वो अपने के जाने के बाद आर्थिक सहायता मांग रहा था। सलमान खान को इस बारे में बता चला तो उन्होंने उस लड़के की मदद की है।

    सलमान खान के साथ मिलकर काम कर रहे युवा सेना के नेता राहुल एस कनल ने बताया कि सलमान ने उस लड़के को राशन और पढ़ाई का सामान मुहैया करा दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आगे भी अगर किसी भी चीज की जरूरत उस लड़के को होती है तो वो भी उस तक पहुंचाया जाएगा।

    सलमान खान इस वक्त जोर शोर से अपने इनीशिएटिव 'बीइंग हंग्री' के तहत खाना पहुंचा रहे हैं। पहले वो 5 हजार खाने के पैकेट्स पहुंचा रहे थे और अब 10 हजार। उन्होंने खुद फील्ड में उतरकर इस खाने की क्वालिटी चेक की थी। और उस समय की फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हुई थी।