सलमान खान की राधे का टाइटल ट्रैक रिलीज, वीडियो से ज्यादा म्यूजिक है जबरदस्त
सलमान खान की राधे का टाइटल ट्रैक रिलीज
सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। फिल्म की थीम के हिसाब से ये गाना बिलकुल फिट बैठता है। गाने में लिरिक्स कुछ खास नही हैं। लेकिन इसका म्यूजिक आप जरूर बार बार सुनना चाहेंगे। गाने में हाई बीट्स हैं जो कि आप जिम वगैरह में सुनना पसंद करेंगे।
इस गाने को इसके बीट्स ही खास बना रहे हैं। थोड़ा अरेबियन स्टाइल भी है। बात करें वीडियो की सलमान खान का अपना ही स्टाइल इसमें दिख रहा है। गाने को देखकर और सुनकर उनके फैंस काफी खुश हो जाएंगे। सलमान खान के फैंस को जो चाहिए होता है वो इस गाने में भरपूर मिल रहा है।
गाने में दिशा पाटनी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वो भी अपने पूरे जलवे दिखा रही हैं। स्लोमोशन अंदाज में गाने का वीडियो एक अच्छा फील दे सकता है। सलमान और दिशा को आपने सीटी मार गाने में जिस तरह देखा था, दोनों इस गाने में उससे कहीं बेहतर लग रहे हैं।
गाने को साजिद ने गाया है और कंपोज भी किया है। उन्हें पता है कि सलमान खान को किस अंदाज में पेश करना है और उन्होंने इसका पूरा ख्याल रखा है। इस गाने को आप इसके म्यूजिक की वजह से प्लेलिस्ट में जरूर रखना चाहेंगे। अगर आपने ये गाना नहीं सुना है तो यहां देख सकते हैं।