ये था सलमान खान का रिएक्शन, जब अनिल कपूर ने उनसे की ऐश्वर्या के बारे में बात !

    ये था सलमान खान का रिएक्शन, जब अनिल कपूर ने उनसे की ऐश्वर्या के बारे में बात !

    बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते के बारे में सभी को पता है। एक समय एक-दूसरे के प्यार में पागल इन दोनों की राहें काफी बुरी तरह से हुई थीं। जहां आज ऐश्वर्या एक्टर अभिषेक बच्चन की पत्नी हैं तो वहीं सलमान रोमानियाई सिंगर यूलिया वन्तुर को डेट कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान टीवी गेम शो '10 का दम' को भी होस्ट कर रहे हैं।

    हाल ही में अनिल कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'फन्ने खां' के प्रमोशन के लिए सलमान के शो '10 का दम' के सेट पर पहुंचे। यहां उन्होंने सलमान के साथ फिल्म के बारे में बात करते हुए बेबी सिंह यानी ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में बात की। इसपर शो पर बैठी ऑडियंस का रिएक्शन देखकर सलमान थोड़ा शॉक हो गये और उन्होंने ये रिएक्शन दिया। देखिये विडियो -

    बता दें कि '10 का दम' टीवी चैनल सोनी टीवी पर हर शनिवार और रविवार रात साढ़े 9 बजे आता है।