सलमान खान ने स्टंट आर्टिस्ट की मदद के लिए बढ़ाये हाथ, ऋतिक रोशन ने CINTAA को डोनेट किये 20 लाख

    सलमान खान ने स्टंट आर्टिस्ट की मदद के लिए बढ़ाये हाथ, ऋतिक रोशन ने...

    सलमान खान ने स्टंट आर्टिस्ट की मदद के लिए बढ़ाये हाथ, ऋतिक रोशन ने CINTAA को डोनेट किये 20 लाख

    कोरोना वायरस महामारी में बॉलीवुड एक्टर्स अपनी तरफ से हर मुमकिन मदद कर रहे हैं। इस वायरस की चपेट में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के स्टंट आर्टिस्ट भी आ गए हैं। पिछले दिनों मूवी स्टंट आर्टिस्ट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी और एक्शन डायरेक्टर एजाज़ गुलाब ने मदद की उम्मीद जताई थी। अब इन स्टंट आर्टिस्ट की मदद के लिए सलमान खान आगे आये हैं। जनरल सेक्रेटरी ने खुद कन्फर्म किया है कि कैसे आर्टिस्ट की मदद के लिए सलमान की तरफ से फंड ट्रांफर किया गया। ये फंड स्टंट आर्टिस्ट तक पहुंचा दिया गया है।

    सलमान खान से पहले अजय देवगन ने करीब 350 स्टंट आर्टिस्ट के अकाउंट में 5000 रुपये ट्रांसफर किये थे। वहीं टाइगर श्रॉफ ने 250 स्टंट आर्टिस्ट को राशन की मदद की थी। अक्षय कुमार भी मदद कर रहे हैं। मूवी स्टंट आर्टिस्ट एसोसिएशन की मदद के लिए नेटफ्लिक्स भी सामने आ रहा है।

    इस महामारी में ऋतिक रोशन और विक्की कौशल जैसे एक्टर्स भी अपनी तरफ से हर मुमकिन मदद कर रहे हैं। हाल में ऋतिक ने सिने और टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा) को 20 लाख रूपये दान किये हैं। इसके अलावा गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को राशन किट भी दी गई है। वहीं विक्की कौशल ने भी ढाई लाख रूपये का दान किया है। सिंटा के जनरल सेक्रेटरी अमित बहल ने इस खबर की पुष्टि की है।