म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान के जन्मदिन पर सलमान सोहेल ने किया उन्हें याद, वीडियो

    म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान के जन्मदिन पर सलमान सोहेल ने किया उन्हें याद

    म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान के जन्मदिन पर सलमान सोहेल ने किया उन्हें याद, वीडियो

    पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान इस साल जून में इस दुनिया को छोड़ कर चले गए थे। लेकिन आज भी वो अपने परिवार, दोस्तों के दिलों में बसे हुए हैं। इसलिए कल सलमान खान ने अपने भाई सोहेल खान और साजिद खान के साथ वाजिद खान का जन्मदिन मनाया। ये मौका तो इमोशनल था लेकिन सभी ने ख़ुशी से वाजिद को याद किया और केक काटा। साजिद ने केक काटने की वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस वीडियो में साजिद के साथ सलमान खान और सोहेल खान वाजिद को याद करते नज़र आ रहे हैं।

    साजिद ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे वाजिद: बेहतरीन म्यूजिशियन, बेहतरीन आत्मा और शानदार इंसान और प्यारा भाई। मिस यू यार।

    वाजिद खान ने  1 जून दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया गया। साजिद और वाजिद ने सलमान की कई फिल्मों के लिए शानदार म्यूजिक दिया। दोनों भाइयों की हिट जोड़ी थी जो इस साल टूट गई।