सलमान खान ने बैलगाड़ी और ट्रैक्टर से बांटा राशन, जैकलीन और यूलिया ने बंटाया हाथ (वीडियो)

    सलमान ने बैलगाड़ी और ट्रैक्टर से बांटा राशन, जैकलीन और यूलिया ने बंटाया हाथ

    सलमान खान ने बैलगाड़ी और ट्रैक्टर से बांटा राशन, जैकलीन और यूलिया ने बंटाया हाथ (वीडियो)

    सलमान खान हमेशा की तरह लॉकडाउन में भी जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। हालांकि वो खुद अपने पनवेल का फार्महाउस में फंसे हुए हैं। उनके साथ वहां करीब 20 लोग और मौजूद हैं। सलमान खान ने फिर भी मदद का हाथ बढ़ाते हुए गरीब परिवारों के लिए ट्रैक्टर और बैलगाड़ी से ही जरूतमंद लोगों के लिए राशन बांटा।

    इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सलमान खुद राशन निकलवा कर बैलगाड़ी में रखवा रहे हैं। इस वीडियो में आप परिवार को तो देखेंगे ही साथ ही आपको जैकलीन फर्नांडीस और यूलिया वंतूर भी नजर आईं। वो भी बाकी सब की तरह इस काम में हाथ बंटा रही हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर अब काफी वायरल हो रहा है। देखा जा सकता है कि इस पूरे काम में कई घंटें लगे हैं। अंधेरा हो जाने के बाद भी ट्रैक्टर और बैलगाड़ी भेजी जा रही थीं।

    सलमान इससे पहले भी काफी मदद कर चुके हैं। उन्होंने अपनी राधे फिल्म से जुड़े स्टाफ के अकाउंट में पैसे भिजवाए ही थे। इसके अलावा उन्होंने 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों का भी जिम्मा उठाया हुआ है। सलमान खान के साथ उनकी बहन अर्पिता का परिवार और भाई सोहेल का बेटा भी फार्म हाउस मे हैं। हालांकि सलमान के पैरेंट्स मुंबई वाले घर मे ही हैं। वो लोग भी अपनी बिल्डिंग में गार्ड्स वगैरह और बाकी स्टाफ का खयाल रख रहे हैं।