इरफ़ान खान के निधन पर शाहरुख़, सलमान और आमिर ने कुछ जताया दुख, कहा 'भाई तुम याद आओगे'

    इरफ़ान खान के निधन पर शाहरुख़, सलमान और आमिर ने कुछ जताया दुख

    इरफ़ान खान के निधन पर शाहरुख़, सलमान और आमिर ने कुछ जताया दुख, कहा 'भाई तुम याद आओगे'

    बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान खान के निधन की खबर से सभी शोक में हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि इरफ़ान अब इस दुनिया में नहीं रहे। 2 साल तक बीमारी से लड़ते रहे इरफ़ान जीना चाहते थे, अपने लिए अपनी पत्नी के लिए। लेकिन आज सुबह उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर सुन कर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक बनाया जा रहा है। उनके साथ काम करने वाले कलाकार और जिन्होंने साथ काम नहीं भी किया वो भी इरफ़ान के निधन को फ़िल्मी दुनिया का बड़ा नुकसान मान रहे हैं।

    शाहरुख खान, इरफ़ान के साथ फिल्म बिल्लू में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में दोनों बचपन के दोस्त बने थे। उन्हें इरफ़ान के यूं चले जाने पर यकीन नहीं हो रहा। शाहरुख़ ही वही थे जिन्होंने उनके ईलाज के दौरान अपना लंदन वाला घर उन्हें रहने के लिए दे दिया था। ताकि दूसरे देश में उन्हें रहने की दिक्कत ना हो।

    इरफ़ान के निधन पर शाहरुख़ ने उन्हें प्रेरणा बताया है। उन्होंने इरफ़ान के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - मेरे दोस्त ...तुम प्रेरणा थे और हमारे समय के सबसे महान एक्टर। अल्लाह आपकी आत्मा को आशीर्वाद दे इरफान भाई ...आपको उतना ही याद करेंगे, जितना इस तथ्य को संजोना है कि आप हमारे जीवन का हिस्सा थे। "पैमाना कहे है ना, मैखाना कहे है दुनिया तेरी आँखों को भी, क्या क्या ना कहे है" लव यू।

    सलमान खान ने भी इरफ़ान के साथ एक तस्वीर शेयर कर उनको श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार को ये दुख झेलने की हिम्मत देने की प्रार्थना की। उन्होंने लिखा - फिल्म इंडस्ट्री, उनके प्रशंसकों को बड़ा नुकसान, विशेष रूप से उनके परिवार को। ईश्वर उन्हें शक्ति दे। भाई तुम्हें हमेशा याद किया जाएगा।

    आमिर खान ने भी सोशल मीडिया पर इरफ़ान खान के निधन पर दुख जताया। इरफ़ान की कमी कोई दूसरा नहीं भर पायेगा। आमिर ने लिखा ‘हमारे प्रिय सहयोगी इरफान के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। कितना दुखद और दुखद है। ऐसी अद्भुत प्रतिभा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। अपने काम से हमारे जीवन में जो खुशी लाई है, उसके लिए इरफान का शुक्रिया। आपको याद किया जाएगा।

    आज दोपहर 3 बजे मुंबई के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में उनके पार्थिव शरीर को दफनाया गया। इस मौके पर सिर्फ 20 को अनुमति दी गई थी। डायरेक्टर विशाल भारद्वाजअ उर तिग्मांशु धूलिया भी उनके फ्यूनरल में शामिल हुए। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को हिम्मत दे भगवान।