शाहरुख खान की पठान में टाइगर बनकर नजर आएंगे सलमान खान!

    शाहरुख खान की पठान में टाइगर बनकर नजर आएंगे सलमान खान!

    शाहरुख खान की पठान में टाइगर बनकर नजर आएंगे सलमान खान!

    शाहरुख खान की फिल्म पठान की चर्चा इन दिनों जोरो पर है। शाहरुख की फिल्म में सलमान खान एक कैमियो करने वाले हैं। दोनों एक दूसरे के साथ फिल्में तो नहीं कर रहे हैं लेकिन कैमियो का ये सिलसिला पिछले कुछ सालों से जारी है। साल 2017 में शाहरुख खान सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में दिखाई दिए थे और फिर सलमान शाहरुख की फिल्म जीरो (2018) में नजर आए थे।

    नई अपडेट के मुताबिक सलमान खान अपनी फिल्म एक था टाइगर के रोल में ही दिखेंगे। वो टाइगर का रोल करते ही नजर आएंगे। इससे पहले ये जानकारी भी सामने आ गई है कि उनका कैमियो का रोल बढ़ाया गया है। यानी वो स्क्रीन पर और ज्यादा नजर आएंगे और ये रोल कैमियो से थोड़ा और बढ़कर होगा। पठान के लिए सलमान खान 12 दिन का शूट करेंगे।

    इस फिल्म को वॉर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से स्टार्ट होगी। इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे।

    वैसे दो फिल्मों का ये पहला क्रॉसओवर नहीं है। इससे पहले रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में भी अजय देवगन सिंघम बनकर आए थे। अब ऐसा ही रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में भी दिखाया जाएगा, जहां सिंबा और सिंघम दोनों नजर आएंगे।