सलमान ने किया लड़की मिलने का एलान, डेरी मिल्क की एड में आ चुकी है नज़र !

    सलमान ने किया लड़की मिलने का एलान, डेरी मिल्क की एड में आ चुकी है नज़र !

    बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान से जुडी कोई भी खबर हो वो अपने आप में बहोत बड़ी होती है। अब सलमान खान की शादी की चिंता जितनी उनके परिवार वालों को है उतनी ही पूरी देश को है। अभी कुछ देर पहले सलमान ए लड़की मिलने की घोषणा कर पूरे देश को हैरान कर दिया है। जी हां, लगता है सलमान को लड़की मिल गई है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर की है।

    देखिये सलमान का ये ट्वीट –

    चलिए अब आप की कंफ्यूजन को दूर करते हैं। दरअसल, सलमान ने इसके बाद एक और ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें अपने जीजा यानी बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा की फिल्म ‘लवरात्रि’ के लिए हीरोइन मिल गई है।

    इस डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस का नाम वरीना हुसैन है। वरीना के पिता ईराक के हैं और माँ अफगानिस्तान से। इन्होने नई दिल्ली में मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के बाद अब मुंबई में रह रही हैं। वरीना डेरी मिल्क चोकलेट के एड में भी नज़र आ चुकी हैं।