सलमान खान ने किसान आंदोलन पर तोड़ी चुप्पी, कहा 'जो भी सही है वह जरूर होना चाहिए'

    सलमान खान ने किसान आंदोलन पर तोड़ी चुप्पी, कहा....

    सलमान खान ने किसान आंदोलन पर तोड़ी चुप्पी, कहा 'जो भी सही है वह जरूर होना चाहिए'

    देश में पिछले दो महीने से भी ज्यादा समय से किसान अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। देश के साथ विदेशों में भी इस प्रदर्शन पर लोग अपने विचार रख रहे हैं। हमारी फिल्म इंडस्ट्री भी दो हिस्सों में बंट गई है। एक किसानों के समर्थन में बोल रहे हैं। वहीं दूसरा पक्ष इसे प्रोपेगैंडा बता रहा है। अब इस बीच बॉलीवुड के दबंग खान ने भी अपनी बात रखी है।

    हाल में एक म्यूजिक शो लांच करने पहुंचे सलमान से जब किसानो द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन पर उनकी राय मांगी तो उन्होंने अपनी बात रखने का बीच का रास्ता अपनाया। सलमान ने न तो किसानों का पक्ष लिया और न प्रशासन का। उन्होंने कहा जो सही है वो होना चाहिए। उन्होंने कहा -‘बिल्कुल मैं इस पर बात करूंगा, जरूर करूंगा। जो भी सही है वह जरूर होना चाहिए। जो ठीक है वह होना चाहिए। सही चीजें होनी चाहिए सबके साथ।‘ सलमान ने संतुलित जवाब देते हुए खुद को सुरक्षित कर लिया।

    बता दें, किसान आंदोलन का समर्थन में अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना, सोशल एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, मिया खलीफा और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस ने भी सामने आ चुकी हैं। वहीं कंगना रनौत समेत कई क्रिकेटरों ने इस प्रोपेगैंडा से बचने की सलाह दी है।