अभिनव कश्यप के गंभीर आरोपों के बाद अरबाज़ और उनके पिता सलीम खान का आया रिएक्शन, लेंगे लीगल एक्शन

    अभिनव कश्यप के गंभीर आरोपों के बाद अरबाज़ और उनके पिता सलीम खान का रिएक्शन

    अभिनव कश्यप के गंभीर आरोपों के बाद अरबाज़ और उनके पिता सलीम खान का आया रिएक्शन, लेंगे लीगल एक्शन

    दबंग जैसी शानदार फिल्म का डायरेक्शन कर चुके डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने पिछले दिनों अपने फेसबुक पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया था। पोस्ट में अभिनव ने सलमान खान और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाये थे। उन्होंने सलमान के दोनों भाइयों अरबाज़ और सोहेल खान पर उनके करियर पर कंट्रोल करने की बात कही थी। अब इस पूरे मामले पर अरबाज़ और उनके पिता सलीम खान का रिएक्शन सामने आया है। अरबाज़ ने अभिनव की इस पोस्ट के बाद उनपर लीगल एक्शन लेने की बात कही थी।

    अभिनव कश्यप के गंभीर आरोपों के बाद अरबाज़ और उनके पिता सलीम खान का आया रिएक्शन, लेंगे लीगल एक्शन

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अरबाज़, अभिनव कश्यप पर लीगल एक्शन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। अरबाज़ के अलावा उनके पिता सलीम खान का रिएक्शन में भी सामने आया है। उन्होंने कहा जी हां, हमने ही सब खराब किया है ना। आप पहले जाके उनकी फिल्में देखिए फिर हम बात करते हैं। उन्होंने मेरा नाम डाला है न उनकी स्टेटमेंट में। उन्हें शायद मेरे पिताजी का नाम नहीं पता। उनका नाम है राशिद खान।' 'उन्हें हमारे दादाओं और परदादाओं के नाम भी डालने दीजिए। उन्हें जो करना है करने दीजिए, उन्होंने जो कहा उस पर रिऐक्ट करके मैं अपना समय खराब नहीं करना चाहता।'

    अभिनव कश्यप ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया था कि कैसे अरबाज़ और उनके भाई सोहेल ने उनके करियर पापर कंट्रोल करने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों भाइयों ने उनके दूसरे प्रोजेक्ट्स रुकवा दिए।  बात इतनी बढ़ गई कि उन्हें साइनिंग अमाउंट तक वापस करनी पड़ी। उनकी फिल्म को लेकर नकारात्मक बातें फैलाई गई। फिल्म के सैटेलाइट राइट्स भी नहीं बिकने दिए गए। अभिनव अपनी इस पोस्ट में कहते हैं कि उन्हें लगातार जान से मारने और परिवार के सदस्यों को रेप करने की धमकियां दी गईं। इसकी वजह से उनकी मानसिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित हुई और उनका तलाक हो गया। इस पूरे मामले पर अभी सलमान खान की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। अब देखते वो इस बरे में क्या कहते हैं।