सैमुएल मिरांडा का बयान- आर्थिक रूप से परेशान थे सुशांत, नहीं दी थी कई स्टाफ की सैलरी!

    सैमुएल मिरांडा का बयान- आर्थिक रूप से परेशान थे सुशांत

    सैमुएल मिरांडा का बयान- आर्थिक रूप से परेशान थे सुशांत, नहीं दी थी कई स्टाफ की सैलरी!

    सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रोजाना नए खुलासे सामने आ रहे हैं और इस केस से जुड़े हर शख्स का बयान अपने आप में एक डिबेट का मुद्दा बन रहा है। सीबीआई सुशांत के केस में हरेक एंगल से जांच कर रही है और उनसे जुड़े हरेक शख्स से पूछताछ कर मामले को साफ करने की कोशिश की जा रही है। अब, सुशांत के ‘हाउस मैनेजर’ सैमुएल मिरांडा का, जांच एजेंसीज को दिया बयान सामने आया है, जिसमें उन्होने कई महत्वपूर्ण राज़ खोले हैं और सुशांत की ज़िंदगी से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बताया है। इंडिया टुडे के हाथ लगे, सैमुएल के बयानों में एक महत्वपूर्ण बात ये है की सुशांत आर्थिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे।

    सैमुएल मिरांडा का बयान- आर्थिक रूप से परेशान थे सुशांत, नहीं दी थी कई स्टाफ की सैलरी!

    सैमुएल ने कहा कि जुलाई 2019 में वो छुट्टी लेकर गोवा गए थे और अगस्त में लौटने पर उन्हें पता चला कि सुशांत के स्टाफ से सिद्धार्थ पिठानी और आयुष शर्मा ने नौकी छोड़ दी थी क्योंकि उन्हें सुशांत से अपने काम की पेमेंट नहीं मिली थी। सैमुएल के बयान के मुताबिक, फरवरी 2020 के दूसरे हफ्ते में श्रुति मोदी का एक एक्सिडेंट हो गया था और उनके पैर में फ्रेक्चर आया था। श्रुति ने कहा कि वो अब 4 महीने नौकरी नही कर पाएँगी। तब सुशांत ने रिया से श्रुति को बुलवाया कि वो इस दौरान उनकी सैलरी नहीं दे पाएंगे। रिया ने उन्हें कहा था कि उन्हें बाद में पे कर दिया आएगा।  

    सैमुएल मिरांडा का बयान- आर्थिक रूप से परेशान थे सुशांत, नहीं दी थी कई स्टाफ की सैलरी!

    सैमुएल के बयान के अनुसार, फरवरी 2020 में उन्होने अपने बॉडीगार्ड को हटा दिया था। दिल्ली जाने से पहले, जनवरी के दूसरे हफ्ते में सुशांत ने संदीप श्रीधर और लॉंयर प्रियंका खिमानी को घर बुलाकर ये चेक करने के लिए कहा था कि जितने पैसे उनके पास बचे हैं, उसमें वो कितने दिन और रह सकते हैं। सुशांत ने सैमुएल को घर के खर्चे कम करने और हर चीज़ पर खर्चे को लेकर एक लिमिट तय करने को कहा था। सैमुएल ने बताया कि अप्रैल 2020 में, सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया ने, सैमुएल को कॉल कर के कहा था कि पावना वाले घर की लीज़ कैन्सल करवानी पड़ेगी। रिया ने सैमुएल को ये भी कहा था कि लॉकडाउन शुरू होने की वजह से पैसों की तंगी चल रही है और इसलिए उन्हें पे नहीं किया जा सकता, सैमुएल को कहा गया था कि जेबी वो काम पर लौटेंगे, उन्हें पेमेंट मिल जाएगी।

    अपने बयान में सैमुएल ने ये भी कहा है कि सुशांत अपने खर्चे और आर्थिक स्थिति को लेकर भी टेंशन में रहते थे।