सलमान की वजह से संजय लीला भंसाली हुए प्रियंका से दूर !

    सलमान की वजह से संजय लीला भंसाली हुए प्रियंका से दूर !

    सलमान की वजह से संजय लीला भंसाली हुए प्रियंका से दूर !

    अगर आप बॉलीवुड की ज़रा सी भी खबर रखते हैं तो आपको पता होगा कि सलमान की फिल्म ‘भारत’ में प्रियंका चोपड़ा को ‘मैडम सर’ का किरदार निभाने के लिए साइन किया गया था।

    बताया गया था कि प्रियंका की अली अब्बास ज़फर से बात हो चुकी थी और वो ‘भारत’ में फीमेल लीड निभाने वाली थीं। इसका मतलब ये था कि प्रियंका और सलमान पूरे 12 साल बाद साथ काम करते और उनके बीच का बवाल ख़त्म हो जाता। 

    ऐसा कहा गया था कि फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ की शूटिंग के वक़्त इन दोनों के बीच पब्लिक में ही काफी बवाल हो गया था। मगर वो इस बात को आया-गया बोलकर साथ काम करने वाले थे।

    लेकिन प्रियंका ने ‘भारत’ साइन करने के बाद छोड़ दी और उन्होंने निक जोनस से शादी की। हालांकि सलमान ने कहा है कि उन्हें प्रियंका से कोई नाराज़गी नहीं है और सब ठीक है। लेकिन ऐसा लग नहीं रहा कि सलमान ये बात जल्दी भूलने वाले हैं।

    सलमान ने हाल-फिलहाल हर इंटरव्यू में प्रियंका का नाम लिया है और उनके बारे में कुछ न कुछ कहा है। और अब सुनने में आ रहा है कि अब प्रियंका को संजय लीला भंसाली की फ़िल्में नहीं मिलने वालीं और इसकी वजह हैं सलमान खान। बॉलीवुड हंगामा के हिसाब से अलिया भट्ट नहीं, प्रियंका चोपड़ा को ‘इंशाल्लाह’ के लिए कास्ट किया गया था।

    बल्कि सुनने में ये भी आया था कि प्रियंका, भंसाली के साथ फिर से जल्दी ही काम करने वाली हैं और इस फिल्म के लिए प्रियंका को साइन किया गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में कहा गया, ‘आपको लगता है कि भाई दोबारा प्रियंका के साथ काम करेंगे? इस जन्म में तो नहीं। भंसाली को प्रियंका और सलमान के बीच चुनना था, और ये चॉइस तो क्लियर ही है !’