अपने सबसे हिट गाने 'आंख मारे' के डांस स्टेप भूले रणवीर सिंह, सारा ने ऐसे दिलाया याद !

    अपने सबसे हिट गाने 'आंख मारे' के डांस स्टेप भूले रणवीर सिंह

    अपने सबसे हिट गाने 'आंख मारे' के डांस स्टेप भूले रणवीर सिंह, सारा ने ऐसे दिलाया याद !

    रणवीर सिंह और सारा अली खान की जोड़ी को फिल्म ‘सिम्बा’ में ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। फिल्म में दोनों का ‘आंख मारे’ गाना खूब हिट हुआ था। अब इसी हिट गाने के हुक स्टेप दोनों अवार्ड फंक्शन पर भी करते नज़र आये। लेकिन लगता है रणवीर अपनी आने वली फिल्म में इतना बिजी हैं कि गाने का हुक स्टेप ही भूल गए।

    अपने सबसे हिट गाने 'आंख मारे' के डांस स्टेप भूले रणवीर सिंह, सारा ने ऐसे दिलाया याद !

    दरअसल, हाल में दोनों स्टार स्क्रीन अवार्ड रेड कारपेट पर साथ में ही पहुंचे थे। यहां पैपराजी की डिमांड पर सारा और रणवीर को आंख मारे गाने पर डांस करना था। सारा ने रणवीर से कन्फर्म किया कि उन्हें डांस स्टेप याद है? इस पर रणवीर ने जवाब दिया कि अपने गानों के डांस स्टेप कभी नहीं भूलते। लेकिन अगले ही पल रणवीर गलत स्टेप करने लगे। इसके बाद पीछे से आवाज सुनाई देती है कि ‘सारा मैम सही कर रही हैं।’ देखिये ये वीडियो

    बता दें, सिम्बा को एक साल पुरे होने वाले हैं। इस फिल्म के बाद सारा और रणवीर दोनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। सारा जहां कार्तिक आर्यन के साथ ‘आज कल’,  ‘कुली नंबर 1’ और आनंद एल रॉय की अगली फिल्म में नज़र आने वाली हैं। वहीं रणवीर फिल्म 83, जयेश भाई जोरदार, और तख्त जैसी फिल्म पर फोकस कर रहे हैं।