सरदार उधम सिंह: विक्की कौशल की फिल्म को मिला अपना भगत सिंह, अमोल पराशर निभाएंगे किरदार!

    सरदार उधम सिंह: विक्की कौशल की फिल्म को मिला अपना भगत सिंह

    सरदार उधम सिंह: विक्की कौशल की फिल्म को मिला अपना भगत सिंह, अमोल पराशर निभाएंगे किरदार!

    विक्कीकौशल के खाते में आने वाले समय में कई दमदार प्रोजेक्ट्स हैं। महाभारत के मिथकीय किरदार अश्वत्थामा पर एक फिल्म से लेकर, भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ की कहानी तक। लेकिन उनकी सरदार उधम सिंह बायोपिक अनाउंस होने के बाद से ही चर्चा में है और जब इस फिल्म से विक्कीकौशल का पहला लुक सामने आया था तभी लोगों को लगने लगा था की ये एक बेहद दमदार फिल्म होने वाली है।

    शूजित सरकार के दमदार निर्देशन में बन रही इस फिल्म का एक हिस्सा, कोरोना और लॉकडाउन आने से पहले शूट हो चुका है। लेकिन अब इस फिल्म से एक और कमाल के एक्टर के जुडने की खबर है। और ये एक्टर हैं- अमोल पराशर।

    बल्कि इतना ही नहीं, खबर है की अमोल इस फिल्म में भगत सिंह का किरदार निभाएंगे। एक सूत्र ने ईटाइम्स को बताया, ‘टीम ने अमोल से मुलाक़ात की और मान गई कि इस रोल में वो बहुत परफेक्ट रहेंगे। शूजित, भगत सिंह को बहुत रियल तरीके से दिखाना चाहते हैं- एक होशियार और समझदार नौजवान की तरह जिसमें साथ ही साथ एक मज़ाकिया लहजा भी था। अमोल ने डायरेक्टर के बहुत सारी बातें कीं और भगत सिंह पर ढेर सारा साहित्य भी पढ़ा, जिसमें वो सब भी शामिल था जो उस बहादुर शहीद ने एक युवा क्रांतिकारी के तौर पर खुद लिखा था’। अमोल ने खुद भी ये खबर कनफर्म की है।