लंबी बीमारी के बाद एक्टर आशीष रॉय का निधन, तंगहाली में गुजारी बची हुई जिंदगी
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Usha Shrivas (एडिटोरियल टीम)
टीवी सीरियल ससुराल सिमर का' में अहम किरदार निभा चुके एक्टर आशीष रॉय का निधन हो गया है। वो लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनको किडनी की समस्या थी जिसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये मदद की गुहार भी लगाई थी। अब आशीष इस दुनिया में नहीं रहे। इस खबर की पुष्टि उनकी दोस्त और एक्ट्रेस टीना घई ने की है।

वहीं उनकी बिल्डिंग के गार्ड ने बताया कि आशीष रॉय की डेथ रात के 3:45 पर हो गई थी। गार्ड ने कहा- "कल रात 3:45 बजे आशीष साब की मृत्यु हो गई। उनका नौकर नीचे भागता हुआ आया और उसने कहा कि साब को बड़ी हिचकी आई और वो बेहोश हो गए।
बता दें, आशीष ने कुछ महीनों पहले सोशल मीडिया पर एक पुसर शेयर कर लोगों से मदद मांगी थी। दरअसल। साल 2019 में उन्हें लकवा हुआ था जिसके बाद वो ठीक भी हो गये थे। लेकिन कही काम नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने अपनी सेविंग के दम पर ही गुजारा किया। लेकिन जब वो दोबारा बीमार पड़े तो उन्होंने लोगों से मदद मांगी। उनकी मदद के लिए कई टीवी एक्टर्स भी सामने आये लेकिन जितनी भी अमाउंट वो जोड़ पाए वो उनके डायलिस के लिए कम थी। आशीष की दोनों किडनी में समस्या थी जिसका इलाज चल रहा था। लेकिन वो खुद को बचा नहीं पाए और उन निधन हो गया।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें