सलमान खान पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म कागज में देंगे सुनाई, सतीश कौशिक ने किया खुलासा

    सलमान खान पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म कागज में देंगे सुनाई

    सलमान खान पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म कागज में देंगे सुनाई, सतीश कौशिक ने किया खुलासा

    पकंज त्रिपाठी और सतीश कौशिक स्टारर फिल्म कागज इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है और सलमान खान भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। सलमान इस फिल्म को तो रिलीज कर ही रहे हैं लेकिन उनकी आवाज भी आपको इसमें सुनाई देगी।

    सतीश कौशिक ने बताया कि अपनी आने वाली फिल्म ‘कागज़’ में एक कविता को सलमान खान ने आवाज दी है। उन्होंने बताया, "हाँ, उन्होंने युवा कवि अज़ीम अहमद अब्बासी द्वारा लिखित कविता के लिए अपनी आवाज़ दी है, जो कि फिल्म ‘कागज़’ को संक्षेप में प्रस्तुत करनेवाली कविता है जो फिल्म की शुरुआत और अंत में आती है।"

    ‘कागज’ का निर्माण सलमान खान फिल्म्स और सतीश कौशिक प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। फिल्म को सतीश कौशिक ने डायरेक्ट भी किया है। पंकज त्रिपाठी के अलावा मोनल गज्जर और अमर उपाध्याय भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म 7 जनवरी 2021 को जी5 पर रिलीज़ होगी।