तस्वीरें: फिल्म शिवाय एक्ट्रेस सायशा सहगल ने तमिल एक्टर आर्या से रचाई शादी!

    तस्वीरें: फिल्म शिवाय एक्ट्रेस सायशा सहगल ने तमिल एक्टर आर्या से रचाई शादी!

    बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन सायशा सहगल अपनी शादी को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। सायशा ने 10 मार्च को हैदराबाद में तमिल एक्टर आर्या से शादी की। ये शादी हिन्दू रीतिरिवाज से पूरी की गई। बता दें, सायशा और आर्या में उम्र का काफी अंतर है। आर्या उनसे 17 साल बड़े हैं। लेकिन जब प्यार हो जाये तो ये सब मायने नहीं रखता। दोनों ने लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट कर शादी कर ली। इस ग्रैंड इस शादी में बॉलीवुड से संजय दत्त और खुद सायरा बनो पहुंची थी। तो वहीं तमिल फिल्म इंडस्ट्री से आलू अर्जुन ने समा बांधा।

    सायशा अपनी शादी में सबसे खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं। वो सुर्ख लाल रंग के जोड़े में अभी तक की सबसे प्यारी दुल्हन लग रही थी। वहीं आर्या भी दुल्हे के लिबास में पत्नी को कड़ी टक्कर दे रहे थे।