शबाना आज़मी कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल, मुंबई-पुणे हाईवे पर हुआ एक्सीडेंट!

    शबाना आज़मी कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल

    शबाना आज़मी कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल, मुंबई-पुणे हाईवे पर हुआ एक्सीडेंट!

    बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेज़ में से एक शबाना आज़मी का मुंबई-पुणे हाईवे पर गंभीर एक्सीडेंट हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ शबाना अपनी कार में हाईवे से सफ़र कर रही थीं और उनकी कार हाईवे पर खालापुर टोल प्लाज़ा से पहले एक ट्रक से टकरा गई।  इस एक्सीडेंट में शबाना बुरी तरह घायल हुई हैं और उन्हें काफी गंभीर चोटों के साथ पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि कार में शबाना के साथ उनके पति, बॉलीवुड राइटर जावेद अख्तर भी मौजूद थे। यह एक्सीडेंट कितना बुरा था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। 

    इस एक्सीडेंट के बारे में और डिटेल्स के इंतज़ार किया जा रहा है। शबाना आज़मी बीती रात बांद्रा में जावेद अख्तर के 75वें जन्मदिन की पार्टी में थीं। फोटोग्राफर विरल भयानि ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि शबाना इस पार्टी के बाद आज वापिस खंडाला में अपने घर जा रही थीं। हालांकि अभी यह नहीं पता चल सका है कि शबाना आज़मी और जावेद अख्तर कहाँ जा रहे थे।