इस मामले में शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन और सलमान खान को भी पीछे छोड़ा

    इस मामले में शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन और सलमान खान को भी पीछे छोड़ा

    इस मामले में शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन और सलमान खान को भी पीछे छोड़ा

    शाहरुख खान इन दिनों भले ही फिल्मों से दूर हैं। लेकिन उनके फैंस की तादाद फिर भी बढ़ती जा रही है। शाहरुख सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पॉपुलर हैं। वो फिल्मों के साथ साथ अब सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस होते जा रहे हैं। उनको एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

    शाहरुख खान भारत में ट्व‍िटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले इंडियन एक्टर बन गए हैं। ट्व‍िटर पर उनके 39 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर भी उनके 18.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

    ट्विटर पर फोलो करने के मामले में शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन और सलमान खान को भी पीछे छोड़ दिया है। अमिताभ के ट्विटर पर 38.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सलमान खान के फॉलोअर्स की संख्या 38.3 मिलियन है और वहीं अक्षय कुमार के ट्व‍िटर पर 32.3 मिलियन फोलोअर्स हैं।

    इस उपलब्धि के लिए फैंस ने शाहरुख खान को बधाइयां भी दी हैं।

    शाहरुख फिलहाल मूवी में तो नहीं लेकिन हॉलीवुड सेलेब्रिटी डेविड लेटरमैन के शो 'माय नेक्स्ट गेस्ट नीड्स नो इंट्रोडक्शन' में नजर आएंगे। इस साल ईद पर डेविड ने भारत आकर शाहरुख के घर पर ये शूट किया था। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है।