नही रहीं शाहरुख खान की 'कावेरी अम्मा' किशोरी बलाल, एक्टर ने दी भावुक श्रद्धांजलि

    नही रहीं शाहरुख खान की 'कावेरी अम्मा' किशोरी बलाल

    नही रहीं शाहरुख खान की 'कावेरी अम्मा' किशोरी बलाल, एक्टर ने दी भावुक श्रद्धांजलि

    शाहरुख खान स्टारर फिल्म स्वदेश में कावेरी अम्मा का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस किशोरी बलाल अब इस दुनिया में नही रहीं। उनका निधन मंगलवार देर रात बेंगलुरू के एक अस्पताल में हुआ। बलाल बुढ़ापे में होने वाली दिक्कतों के चलते बीमार थीं। शाहरुख खान ने भी उनके लिए दुख जताया और ट्विटर पर लिखा, ''उनकी आत्मा को शांति मिले। किशोरी अम्मा बहुत याद आएंगी। खासतौर से उनकी वो बात जब मुझे स्मोकिंग करने पर डांटती थीं। अल्लाह उनका खयाल रखे।''

    उनके निधन पर डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने लिखा, ''दिल बहुत दुखी है। किशोरी बलाल जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। किशोरी जी आप अपने कमाल के स्वभाव के लिए हमेशा याद की जाएंगी, बहुत गर्मजोशी से मिलने वाली उत्साहित महिला और स्वदेश में कावेरी अम्मा का आपका किरदार।''

    'स्वदेश' से मिली अलग पहचान

    किशोरी बलाल ने साल 1960 में अपना फिल्मी सफर शुरु किया था। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा कई रीजनल फिल्मों में काम किया था। उन्हें कन्नड़ फिल्मों के लिए भी जाना जाता है। किशोरी बलाल ने साल 2004 में शाहरुख खान की फिल्म स्वेदश में काम किया था। इस फिल्म में वो शाहरुख खान की कावेरी अम्मा बना दीं। दर्शकों ने उनके काम को काफी सराहा था।