शाहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका से कर ली है सगाई, तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी

    शाहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका से कर ली है सगाई

    शाहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका से कर ली है सगाई, तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी

    पिछले दिनों एक्टर शाहीर शेख और रुचिका कपूर के अफेयर की खूब खबरें उड़ी थी। इन सब ख़बरों के बाद शाहीर ने रुचिका संग तस्वीरें शेयर एक दूसरे के साथ रिलेशन में होने की बात मान ली। लेकिन अब उन्होंने रुचिका के साथ सगाई कर ली है। ये हम नहीं बल्कि उन्होंने खुद अपने नए पोस्ट से जानकारी दी है।

    शाहीर ने हाल में रुचिका का हाथ थामे हुए एक नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाहीर ने उनका हाथ पकड़ा हुआ है जिसमें उनकी सगाई की अंगूठी देखी जा सकती है।

    नव्या, महाभारत, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और ये ये रिश्ते हैं प्यार के जैसे टीवी शोज़ से शाहीर ने अपनी पहचान बनाई। वहीं रुचिका पर्दे के पीछे का काम संभालती हैं। रुचिका कपूर एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स की क्रिएटिव प्रोड्यूसर और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। ख़बरें तो ये भी हैं की शाहीर अगले महीने यानी दिसंबर में रुचिका से शादी कर सकते हैं। हालांकि, अभी दोनों ने अपनी शादी पर चुप्पी साधी हुई है।

    बता दें, शाहीर और रुचिका लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कई पार्टीज़ में साथ देखा गया है। वहीं रुचिका एकता कपूर और टीवी के कई एक्टर्स के साथ खास बांड शेयर करती हैं। वहीं अब फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं।