पत्नी रुचिका कपूर की प्रेग्नेंसी पर पहली बार शाहीर शेख का रिएक्शन आया सामने

    पत्नी रुचिका कपूर की प्रेग्नेंसी पर पहली बार शाहीर शेख का रिएक्शन आया सामने

    पत्नी रुचिका कपूर की प्रेग्नेंसी पर पहली बार शाहीर शेख का रिएक्शन आया सामने

    शाहीर शेख इन दिनों अपने शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' के नए सीजन के लिए सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। इस शो में एरिका फ़र्नांडिस के साथ उनकी जोड़ी दोबारा देखने का फैंस इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल शो की शूटिंग के लिए शाहीर सिलीगुड़ी में हैं। हाल में इंडिया टुडे से बातचीत में शाहीर में जल्द मुंबई जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वो ऐसे वक़्त में अपनी पत्नी रुचिका कपूर के साथ रहना चाहते हैं।

    दरअसल, खबरें हैं कि शाहीर और रुचिका जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों अपने पहले बच्चे के इंतजार में हैं। हालांकि, फ़िलहाल दोनों ने इस बात को दुनिया से छुपाये रखा है। इस बारे में जब शाहीर से पूछा गया। तो उनका जवाब कुछ ये था- "मैं इस समय इसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता।" हालांकि, उन्होंने मुंबई लौटने की बात करते हुए हिंट दिया। उन्होंने कहा, "मैं जितनी जल्दी हो सके मुंबई वापस आना चाहता हूं। बाहरी स्थानों पर ट्रेवल करना और शूटिंग करना मजेदार है, लेकिन साथ ही, मैं मुंबई में अपने घर वापस जाना चाहता हूं। मुझे अपनी पत्नी के साथ रहना चाहिए। ये पल।।।बहुत महत्वपूर्ण। इसलिए मैं जल्द से जल्द मुंबई जाना चाहता हूं।" अब शाहीर की इन बातों से अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

    बता दें, शाहीर जहां एक्टिंग प्रोफेशन में हैं तो वहीं रुचिका, एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स की क्रिएटिव प्रोड्यूसर और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। दोनों ने पिछले साल नवंबर में कोर्ट मैरिज कर ली थी।  शादी के बाद शाहीर ने कहा था – ‘जब रुचिका की फीलिंग की बात आती है तो वह बहोत ईमानदार है। हमारे रिश्ते के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि हम पहले दोस्त हैं। एक एक्टर होने के नाते, मुझे हर समय कैमरे के सामने दिखावा करना पड़ता है, लेकिन मुझे एक ऐसा साथी मिला है जिसके साथ मैं खुद बन सकता हूं। 'हमेशा कहा जाता है कि' एक ट्रेवलर हूं और आखिरकार मुझे सही साथी मिल गया। मैं उसके साथ अपनी कभी न खत्म होने वाली यात्रा के लिए उत्सुक हूं। " अब दोनों अपने आने वाले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं।