शाहीर शेख ने पत्नी रुचिका के साथ तस्वीर शेयर कर अनाउंस किया बेटी का नाम

    शाहीर शेख ने पत्नी रुचिका के साथ तस्वीर शेयर कर अनाउंस किया बेटी का नाम

    शाहीर शेख ने पत्नी रुचिका के साथ तस्वीर शेयर कर अनाउंस किया बेटी का नाम

    शाहीर शेख और रुचिका कपूर इस समय अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल एन्जॉय कर रहे हैं। हाल में दोनों एक प्यारी सी बेटी का पेरेंट्स बने हैं। अब शाहीर ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। एक्टर ने पत्नी रुचिका के प्रेग्नेंसी के दिनों की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उनके परिवार को खूब सारे प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। इसके साथ उन्होंने हैशटैग अनाया लिखा हुआ है। तो कपल ने बेटी का नाम अनाया रखा है।

    रिपोर्ट के मुताबिक रुचिका कपूर ने 10 सितम्बर को अपनी बेटी को जन्म दिया है। घर में नन्ही परी के आ जाने से दोनों के परिवार में भी ख़ुशी का माहौल है। दोनों अब अपनी इस परी को बढ़ा होते देखना चाहते हैं।

    बता दें, शाहीर जहां एक्टिंग प्रोफेशन में हैं तो वहीं रुचिका, एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स की क्रिएटिव प्रोड्यूसर और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। दोनों ने पिछले साल नवंबर में कोर्ट मैरिज कर ली थी। वहीं इस साल जून में दोनों ने अपने पहले बच्चे के आने की जानकारी दी। वहीं शाहीर प्रोफेशनली भी बिजी हैं। उनके पास ‘पवित्रा रिश्ता 2’, ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ जैसे शोज़ में हैं, जिन्हें ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है।