एकता कपूर की पार्टी में बेबी बंप छुपाती नज़र आई शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर, देखिये तस्वीरें

    एकता कपूर की पार्टी में बेबी बंप छुपाती नज़र आई शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर

    एकता कपूर की पार्टी में बेबी बंप छुपाती नज़र आई शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर, देखिये तस्वीरें

    ख़बरें हैं कि एक्टर शाहीर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। हालांकि अभी दोनों ने इस खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन हाल में हुई एक पार्टी में रुचिका कपूर अपना बेबी बंप कैमरे से छुपाती नज़र आई। रुचिका बीती रात के बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी में एकता कपूर, एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा, रिद्धि डोगरा जैसे सेलेब्स भी शामिल थे। रुचिका ने बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वो अपने बेबी बंप को अलग अलग तरीके से छुपाती थी। हालांकि, बेबी बंप कुछ तस्वीरों में विज़िबल है।

    एकता कपूर की पार्टी में बेबी बंप छुपाती नज़र आई शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर, देखिये तस्वीरें

    एकता कपूर की पार्टी में बेबी बंप छुपाती नज़र आई शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर, देखिये तस्वीरें

    हाल में पत्नी रुचिका की प्रेग्नेंसी के बारे में जब शाहीर से पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में बात करने से इनकार कर दिया। वहीं एक्टर ने ये भी कह कहा कि उन्हें इस समय अपनी पत्नी के साथ मुंबई में होना चाहिए। इससे तो इशारा साफ है कि रुचिका प्रेग्नेंट हैं।

    एकता कपूर की पार्टी में बेबी बंप छुपाती नज़र आई शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर, देखिये तस्वीरें

    बता दें, शाहीर जहां एक्टिंग प्रोफेशन में हैं तो वहीं रुचिका, एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स की क्रिएटिव प्रोड्यूसर और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। दोनों ने पिछले साल नवंबर में कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद शाहीर ने कहा था – ‘जब रुचिका की फीलिंग की बात आती है तो वह बहोत ईमानदार है। हमारे रिश्ते के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि हम पहले दोस्त हैं। एक एक्टर होने के नाते, मुझे हर समय कैमरे के सामने दिखावा करना पड़ता है, लेकिन मुझे एक ऐसा साथी मिला है जिसके साथ मैं खुद बन सकता हूं। 'हमेशा कहा जाता है कि' एक ट्रेवलर हूं और आखिरकार मुझे सही साथी मिल गया। मैं उसके साथ अपनी कभी न खत्म होने वाली यात्रा के लिए उत्सुक हूं। " अब दोनों अपने आने वाले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इस खबर की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है।