कबीर सिंह की सक्सेस के बाद शाहिद कपूर ने बढ़ाई फीस, अब एक फिल्म के लेंगे इतने करोड़ !

    'कबीर सिंह' की जबरदस्त सक्सेस के बाद शाहिद ने बढ़ाई फीस, अब इतनी लेंगे फीस !

    कबीर सिंह की सक्सेस के बाद शाहिद कपूर ने बढ़ाई फीस, अब एक फिल्म के लेंगे इतने करोड़ !

    शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। उनकी ये फिल्म इस हफ्ते 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। इसी के साथ 'कबीर सिंह' साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। इस जबरदस्त सक्सेस के बाद खबरे हैं कि शाहिद अपनी फीस बढ़ाने वाले हैं। खबरे हैं कि शाहिद अपनी अगली फिल्म के लिए 30 से 35 करोड़ रुपये चार्ज करने वाले हैं। शाहिद ने सलमान और शाहरुख खान की फिल्मों के लिए रिकॉर्ड भी तोड़े हैं, ऐसे में उनका फीस बढ़ाना स्वभाविक माना जा रहा है।

    शाहिद कपूर के करियर में सक्सेस का ग्राफ सबसे ऊपर है। अगर उनकी फीस इतनी बढ़ जाती है तो वो बॉलीवुड में सबसे मंहगे एक्टर बन जाएंगे। शाहिद की फिल्म ने 19 दिन में अब तक 243.17 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 'कबीर सिंह' जल्द ही विक्की कौशल की 'उरी' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ने वाली है। 'उरी' का लाइफ टाइम कलेक्शन 245 करोड़ रुपये था। इसके फिल्म ने पहले ही सलमान खान की फिल्म किक (231.85 करोड़) और शाहरुख़ खान की चेन्नई एक्सप्रेस (227.13 करोड़) और रणवीर सिंह की सिंबा (240.31 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है।