शाहिद कपूर ने बताया इस 21 दिन के लॉकडाउन में क्या करता कबीर सिंह!

    शाहिद ने बताया 21 दिन के लॉकडाउन में क्या करता कबीर सिंह!

    शाहिद कपूर ने बताया इस 21 दिन के लॉकडाउन में क्या करता कबीर सिंह!

    हम साब्की तरह अपने घर में बैठे एक्टर शाहिद कपूर ने मंगलवार को ट्विटर पर अपने फैन्स के साथ खूब बातचीत की। श्हहिद ने अपने फैन्स को इंटरैक्ट करने के लिए बुलाते हुए लिखा, ‘चलो, मंगलवार रात को ट्विटर पर चैट करते हैं।’ शाहिद के इतना लिखते ही उनकी फीड में भर-भर के सवाल आने लगे। शाहिद ने प्रधानमंत्री मोदी के सन्देश के कुछ देर बाद ही लोगों के जवाब देना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि मंगलवार शाम ही प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि देश में अगले 21 दिन तक कम्प्लीट लॉकडाउन रहेगा।

    इस लॉकडाउन से जुड़ा एक बहुत मजेदार सवाल शाहिद से पूछा गया, जिसका जवाब भी उन्होंने बहुत मजेदार दिया। एक यूजर ने शाहिद से पूछा कि अगर कबीर सिंह अगर इस लॉकडाउन में होता तो क्या करता? और शाहिद का जवाब बहुत ही सिम्पल मगर एकदम ऑनपॉइंट था। शाहिद ने कहा कि रूल्स तोड़ने वाला कबीर सिंह भी इस नियम को नहीं तोड़ता। शाहिद ने कहा, ‘प्रीति (डॉग को) को हग करता और बस काम चलाता रहता। रूल्स, रूल्स होते हैं ब्रो!’

    आपको याद ही होगा कि ‘कबीर सिंह’ में शाहिद के काम को लोगों ने बहुत पसंद किया था और ये फिल्म 2019 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई थी। लेकिन इस फिल्म की बहुत बुरी तरह आलोचना भी हुई थी।