'जर्सी' के लिए शाहिद ने चलाई बुलेट, तो याद आ गया कबीर सिंह

    'जर्सी' के लिए शाहिद ने चलाई बुलेट, तो याद आ गया कबीर सिंह

    'जर्सी' के लिए शाहिद ने चलाई बुलेट, तो याद आ गया कबीर सिंह

    फिल्म कबीर सिंह में धमाल मचाने के बाद अब शाहिद कपूर फिल्म जर्सी में नजर आएंगे। पिछले दिनों उनकी क्रिकेट खेलते हुए वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई थी। अब 'जर्सी' के ही सेट से उनकी एक और वीडियो सामने आई है, जिसमें वो बुलेट पर नजर आ रहे हैं और उनके पीछे एक बच्चा बैठा हुआ है।

    इस वीडियो में शाहिद ने डार्क कलर की स्वेटशर्ट, डेनिस जींस और स्पोर्ट्स शूज पहने हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस को अब कबीर सिंह याद आ रहा है। इस लुक में वो कबीर सिंह जैसे लग भी रहे हैं। बिखरे बाल के साथ उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी भी है। यहां देखिए ये वीडियो।

    रोहित शर्मा के कोच से ट्रेनिंग ले रहे हैं शाहिद

    शाहिद 'जर्सी' में क्रिकेटर का रोल कर रहे हैं और इन दिनों नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। खबरे हैं कि इंडियन क्रिकेटर रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड उन्हें ट्रेनिंग दे रहे हैं। दिनेश के अलावा शाहिद को कई रणजी ट्रॉफी के कोच भी ट्रेनिंग दे रहे हैं, ताकि शाहिद पूरी तरह से एक क्रिकेटर बन जाएं। 'जर्सी' में शाहिद के अलावा मृणाल ठाकुर भी लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म 28 अगस्त 2020 में रिलीज होगी।