शाहिद कपूर बनेंगे महाभारत के 'कर्ण'? यहां जानिए

    शाहिद कपूर बनेंगे महाभारत के 'कर्ण'? यहां जानिए

    शाहिद कपूर बनेंगे महाभारत के 'कर्ण'? यहां जानिए

    शाहिद कपूर पिछले कुछ समय से अपनी फिल्मों को काफी सोच समझकर चुन रहे हैं और इसका असर भी दिखा है। शाहिद आने वाले समय में कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। इस बीच उनकी एक और फिल्म के बार में खबर आई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद महाभारत के कर्ण बन सकते हैं।

    दरअसल राकेश ओम प्रकाश मेहरा सूर्य पुत्र कहे जाने वाले कर्ण पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। ये महाभारत का ही एक हिस्सा होगा लेकिन इसमें फोकस कर्ण पर बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक फिल्ममेकर ने शाहिद को कर्ण के रोल के लिए चुना है। फिलहाल फिल्म का नाम भी कर्ण ही बताया जा रहा है और इसे रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस करेंगे।

    यहां भी नजर आएंगे शाहिद
    शाहिद अपनी अगली फिल्म जर्सी में क्रिकेटर बने नजर आएंगे। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पिछले दिनों 47 दिन मे ही पूरी कर ली थी। फिल्म में मृणाल ठाकुर उनके साथ लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा शाहिद साउथ स्टार विजय सेतुपति के साथ एक वेब सीरीज में भी नजर आएंगे, जिसे द फैमिली मैन के डायरेक्टर राज एंड डीके डायरेक्ट करेंगे।