शाहिद कपूर बीच में ही इवेंट छोड़कर निकले, अवार्ड न मिलने से थे नाराज?

    शाहिद बीच में ही इवेंट छोड़कर निकले, अवार्ड न मिलने से थे नाराज?

    शाहिद कपूर बीच में ही इवेंट छोड़कर निकले, अवार्ड न मिलने से थे नाराज?

    फिल्म कबीर सिंह से इस साल बॉलीवुड में छाए रहे शाहिद कपूर अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में भी जुटे हुए हैं। इसके अलावा वो बाकी इवेंट में भी जा रहे हैं। पिछली रात वो एक अवार्ड फंक्शन में पहुंचे थे, लेकिन वहां वो काफी नाराज हो गए और वहां से चले गए।

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''शाहिद कपूर एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए थे, लेकिन कबीर सिंह में एक्टिंग के लिए उन्हें कोई अवॉर्ड नहीं दिया गया। इससे वह काफी नाराज हो गए और फंक्शन बीच में ही छोड़कर चले गए। इसके अलावा शाहिद कपूर ने इवेंट में परफॉर्म करने से भी इनकार कर दिया।''

    रिपोर्ट में बताया गया कि वो इवेंट ऑर्गनाइजर पर गुस्सा हो गए थे और जैसे ही रणवीर सिंह को अवार्ड मिला, वो चले गए। शाहिद कपूर की इस साल आई फिल्म कबीर से ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 270 करोड़ की कमाई की थी। दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था, इसलिए शाहिद को भी अवार्ड मिलने की उम्मीद रही होगी।

    हालांकि इसके बाद ये भी खबर आई कि शाहिद कपूर की तबियत खराब है और इसकी वजह से उनकी फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग पोस्टपोन कर दी गई है। 'जर्सी' में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म इसी नाम से आई तेलुगू फिल्म का रीमेक हैं। इसे ऑरिजनल फिल्म के डायरेक्टर गौतम तिन्नौरी डायरेक्ट कर रहे हैं।