शाहरुख़ खान को मिली मेजर ध्यान चंद की बायोपिक, फिर खेलेंगे हॉकी?

    शाहरुख़ खान को मिली मेजर ध्यान चंद की बायोपिक, फिर खेलेंगे हॉकी?

    शाहरुख़ खान को मिली मेजर ध्यान चंद की बायोपिक, फिर खेलेंगे हॉकी?

    बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान को लंबे समय से स्क्रीन पर देखने का इंतजार हो रहा है। फ़िलहाल वो अपनी कमबैक फिल्म 'पठान' की शूटिंग के लिए दुबई में बिजी हैं। ऐसे में उनकी अगली फिल्म की खबर भी सामने आ गई है। खबरों की माने तो शाहरुख़ फिल्म 'चक दे' इंडिया के बाद एक बार फिर हॉकी प्लेयर की भूमिका निभाते नज़र आ सकते हैं। बताया जा रहा है शाहरुख़ हॉकी चैंपियन मेजर ध्यानचंद की बायोपिक में उनका किरदार निभा सकते हैं।

    >

    ये फिल्म रोनी स्क्रेवाला द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है। वो 10 साल से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। रोनी हमेशा से शाहरुख़ खान को ही कास्ट करना चाहते थे। लेकिन 'चक दे' इंडिया में हॉकी प्लेयर का किरदार निभाने के बाद इस प्रोजेक्ट को रोक दिया गया। अब इतने सालों बाद शाहरुख़ को वापस इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है।

    शाहरुख़ खान को मिली मेजर ध्यान चंद की बायोपिक, फिर खेलेंगे हॉकी?

    8 साल पहले ध्यानचंद के बेटे ने पिता की बायोपिक के लिए राइट्स प्रोड्यूसर पूजा शेट्टी और आरती शेट्टी को बेच दिए थे। उसके बाद फिल्म को लेकर शाहरुख़ से बातचीत की गई जो उस समय कभी आगे नहीं बढ़ी। फिल्म की कहानी करण जौहर तक पहुंची। वो चाहते थे रणबीर कपूर या वरुण धवन ध्यानचंद का किरदार निभाए। वरुण को फिल्म की कहानी पसंद आई। लेकिन वरुण और करण दोनों नहीं चाहते थे कि डायरेक्शन में डेब्यू करने वाले रोहित जयसिंह  वैद इस फिल्म को डायरेक्ट करे। वैसे रोहित ही ये बायोपिक और राइट्स लेकर आये थे। बाद में रोहित ने ये फिल्म डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी अभिषेक चौबे को दे दी। वहीं अब वो इस फिल्म को को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये भी पक्की खबर मानी जा रही है कि शाहरुख़ खान ही मेजर ध्यानचंद का किरदार निभाएंगे। फ़िलहाल इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।