शक्ति-अस्तित्व के एहसास की: रुबीना के ऑनस्क्रीन पति बने सिजेन खान, दोनों की पहली तस्वीर आई सामने

    रुबीना के ऑनस्क्रीन पति बने सिजेन खान, दोनों की पहली तस्वीर आई सामने

    शक्ति-अस्तित्व के एहसास की: रुबीना के ऑनस्क्रीन पति बने सिजेन खान, दोनों की पहली तस्वीर आई सामने

    कलर्स टीवी के सीरियल 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' रुबीना की वापसी को लेकर खबरों में बना हुआ है। कुछ समय पहले ही रुबीना ने अपने किरदार सौम्या के रूप में शो में वापसी की थी। वहीं मेकर्स उनके ऑनस्क्रीन पति हरमन यानी विवियन डीसेना की भी वापसी चाहते थे। लेकिन विवियन के साथ मेकर्स की बात नहीं बनी। इसलिए वो सिजेन खान को शो में ले आये हैं।

    कसौटी जिंदगी की के ओरिजिनल अनुराग यानी सिजेन खान ने विवियन को रिप्लेस कर दिया है और अब वो हरमन के किरदार में नज़र आ रहे हैं। सौम्या-हरमन यानी रुबीना और सिजेन की पहली तस्वीर सामने आ गई है जिसमें दोनों को रोमांटिक अंदाज़ में देखा जा सकता है।

    बता दें, पॉपुलर किरदार निभाने के बाद सिजेन खान टीवी से गायब ही हो गये थे। आखिरी बार वो तब सुर्ख़ियों में आये थे जब अमेरिका में रहने वाली एक महिला ने सिजेन पर ग्रीन कार्ड के लिए शादी करने का आरोप लगाया था। इस खबर को सिजेन ने झूठ बताया था। अब वो टीवी पर अपनी वापसी कर चुके हैं। वहीं रुबीना भी एक लंबे ब्रेक के बाद वापस सौम्या के किरदार में नज़र आ रही हैं।