नागिन 5 के लिए शरद मल्होत्रा ने 10 किलो वजन किया कम, ऐसे की विलेन बनने की तैयारी

    नागिन 5 के लिए शरद मल्होत्रा ने 10 किलो वजन किया कम

    नागिन 5 के लिए शरद मल्होत्रा ने 10 किलो वजन किया कम, ऐसे की विलेन बनने की तैयारी

    नागिन के बाकी सीजन की तरह इसका 5वां सीजन भी टीवी पर कमाल कर रहा है। नागिन 5 में सुरभि चंदना, मोहित सहगल और शरद मल्होत्रा लीड रोल मे हैं। तीनो ही कैरेक्टर्स को दर्शक पसंद कर रहे हैं। शरद शो में वीर नाम के विलेन का रोल रहे हैं।

    ये पहली बार है जब शरद ने कोई ऐसा विलेन का रोल किया है, इससे पहले वो हीरोज का ही रोल करते आए हैं। लेकिन एकता ने उन्हें विलेन का रोल ऑफर किया। शरद बताते हैं कि उनके आसपास के लोगों ने कहा कि उन्हें इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहिए। अब शरद को शो से काफी प्यार मिल रहा है लेकिन उन्होंने नागिन 5 का अपना पहला एपिसोड नहीं देखा था जबकि वो अपने खुद के सीरीयल देखते हैं। लेकिन बाद में उन्होंने ऑनलाइन जाकर देखा। वो सोच रहे थे कि क्या उन्होंने इस कैरेक्टर के साथ इंसाफ किया है।

    शरद पहले वीर के रोल के लिए दाढ़ी नहीं रखने वाले थे लेकिन बाद में उन्होंने इसके लिए दाढ़ी रखी। उन्होंने लुक को और भी बेहतर बनाने के लिए लेंस पहने। उन्होंने फिजीकली भी मेहनत की और वीर बनने के लिए 10 किलो वजन घटाया। अब शरद उन सभी लोगों के लिए शुक्रगुजार हैं जिन्होंने इस रोल के लिए उन्हें मोटिवेट किया और अब जो उनकी परफोर्मेंस पसंद कर रहे हैं।