सोनाक्षी के पंगे में विवेक अग्निहोत्री पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- मोदी जी की बात कोई नहीं टालता

    सोनाक्षी के पंगे में विवेक अग्निहोत्री पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा

    सोनाक्षी के पंगे में विवेक अग्निहोत्री पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- मोदी जी की बात कोई नहीं टालता

    सोनाक्षी सिन्हा और विवेक अग्निहोत्री के विवाद के बीच अब शत्रुघ्न सिन्हा उतर आए हैं। उन्होंने बेटी का बचाव करते हुए डायरेक्टर को लताड़ लगाई है।

    शत्रुघ्न ने हॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा, ''कहां शूटिंग? कौन सी शूटिंग? लॉकडाउन के बाद सोनाक्षी हमारे साथ रह रही है। हम लोग के घर में कोई पागल नहीं है। हमारे घर से कोई बाहर नहीं जा रहा है खासतौर से जब हमारे प्यारे प्रधानमंत्री, द रियल एक्शन हीरो, मोदी जी ने बहुत ही बुद्धिमानी और दृढ़ता के साथ कहा है कि सभी घर मे रहें।''

    उन्होंने आगे मजाक करते हुए कहा, ''अगर सोनाक्षी बाहर देखी गई हैं तो वो उनकी डुब्लीकेट होंगी। ये कहा जाता है कि इस दुनिया में ठीक हमारे जैसे कहीं न कहीं डुब्लीकेट पाया जाता है। सोनाक्षी के जैसा भी डुब्लीकेट भी वहां मुंबई में होगा।''

    क्या है मामला?
    'द ताशकंद फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने सोनाक्षी सिन्हा पर शूटिंग करने का आरोप लगाया था। डायरेक्टर ने एक पब्लिकेशन से सोनाक्षी की फोटो भी शेयर की और कहा था कि कौन ऐसे वक्त में शूट करता है। इस पर सोमवार को सोनाक्षी ने खुद जवाब दिया था और तस्वीर के पीछे सच्चाई बताते हुए महाराष्ट्र के सीएम और मुंबई पुलिस से अफवाह रोकने के लिए कदम उठाने की अपील भी की थी।

    सोनाक्षी ने विवेक के लिए लिखा, ''डायरेक्टर और कई यूनियन्स और फिल्म बॉडीज के सदस्य होने के नाते उम्मीद की जाती है कि आपको पूरी जानकारी हो और जाहिर है क्योंकि स्टूडियोज बंद हैं तो कोई शूटिंग नहीं कर रहा था और ये एक नेशनल लॉकडाउन है। और मैं मानती हूं कि क्लासिक फ्रीज फ्रेम का मतलब मुंबई मिरर के टर्म में थ्रोबैक होता है।''

    सोनाक्षी ने अपनी तस्वीर के बारे में बताते हुए कहा कि ये पुरानी तस्वीर 5 नवंबर 2019 के करीब की है और वो दिन उनके लिए बहुत बेहतरीन थे।