शहनाज गिल के जन्मदिन पर फैंस ने ऐसे बरसाया प्यार, सिद्धार्थ शुक्ला के साथ सेलीब्रेट करने पर जताई खुशी

    शहनाज गिल के जन्मदिन पर फैंस ने ऐसे बरसाया प्यार

    शहनाज गिल के जन्मदिन पर फैंस ने ऐसे बरसाया प्यार, सिद्धार्थ शुक्ला के साथ सेलीब्रेट करने पर जताई खुशी

    शहनाज गिल बिग बॉस 13 में आने के बाद से घर घर का नाम बन गई हैं। न सिर्फ बिग बॉस में रहने के दौरान बल्कि वहां से निकलने के बाद भी शहनाज अपनी ऑडिटंस को एंटरटेन कर रही हैं। वो अकसर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। पंजाब की कैटरीना की जोड़ी उनके बेस्ट फ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी जानी जाती है। दोनों को साथ देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं।

    कैटरीना कैफ आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन अपनी फैमिली और सिद्धार्थ के साथ सेलीब्रेट किया है। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है और फैंस के बीच काफी वायरल भी हो गई है।

    फैंस ने भी अपनी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी है। उन्होंने भी जमकर शहनाज गिल को बधाइयां दी है। खासतौर से सिद्धार्थ के साथ देखकर शहनाज के फैंस काफी खुश हैं। उन्हें इस बात की खुशी हैं कि शहनाज ने सिद्धार्थ के साथ अपना जन्मदिन मनाया। कोई उन्हें क्यूटी कह रहा है तो कोई जमकर उनपर प्यार बरसा रहा है। यहां देखिए कैसे शहनाज को बधाइयां दी जा रही हैं।







    हम भी शहनाज गिल को उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।