शहनाज गिल के ऑनस्क्रीन बेटे ने शेयर की एक्ट्रेस की अनसीन हंसती हुई तस्वीर, देखिये

    शहनाज गिल के ऑनस्क्रीन बेटे ने शेयर की एक्ट्रेस की अनसीन हंसती हुई तस्वीर

    शहनाज गिल के ऑनस्क्रीन बेटे ने शेयर की एक्ट्रेस की अनसीन हंसती हुई तस्वीर, देखिये

    अपने सबसे प्यारे दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को खोने के बाद शहनाज़ गिल वापस अपने काम पर लौट रही हैं। वो अपनी पंजाबी फिल्म 'हौंसला रख' को बेशक अपने सोशल मीडिया पर प्रोमोट नहीं कर रही हैं। लेकिन हाल में उन्हें फिल्म की कास्ट के साथ प्रमोशन के लिए स्पॉट किया गया था। वहीं उनके को-एक्टर्स भी उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं। अब शहनाज़ की एक नई तस्वीर सामने आई है।


    दरअसल, फिल्म 'हौंसला रख' में शहनाज़ गिल के ऑनस्क्रीन बेटे बनने वाले शिंदा ग्रेवाल ने एक्ट्रेस के साथ अपनी एक अनसीन तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर फिल्म के सेट की है जहां एक्ट्रेस को शिंदा के हाथों को चूमते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर में शहनाज को खुश देखा जा सकता है।

    बता दें, 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इस घटना के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर से गायब हो गई। लंबे समय बाद वो अपनी फिल्म को प्रोमोट करते हुए नज़र आई। उन्हें हंसते खेलते देख फैंस भी खुश हुए। अब अपनी शेरनी को आगे भी काम करते और हंसते खेलते देखना चाहते हैं। वहीं फिल्म ‘हौंसला रख’ की बात करें तो ये 15 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है।