सुशांत सुसाइड मामले में शेखर कपूर ने किया ये बड़ा खुलासा, इस वजह से दुखी था एक्टर

    सुशांत सुसाइड मामले में शेखर कपूर ने किया ये बड़ा खुलासा

    सुशांत सुसाइड मामले में शेखर कपूर ने किया ये बड़ा खुलासा, इस वजह से दुखी था एक्टर

    सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस अभी तक 30 से भी ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पिछले दिनों फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। और अब फिल्ममेकर शेखर कपूर से जानकारी ली गई। सुशांत मामले में शेखर कपूर ने अपने जवाब ईमेल के जरिये मुंबई पुलिस को भेजे हैं।

    सुशांत सुसाइड मामले में शेखर कपूर ने किया ये बड़ा खुलासा, इस वजह से दुखी था एक्टर

    शेखर कपूर ने अपने इस लिखित बयान ने बताया कि कैसे फिल्म 'पानी' के बंद होने से सुशांत कितना दुखी हो गये थे। ये फिल्म उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था। इस फिल्म को उन्होंने अपनी कई सालों की मेहनत दी थी। इस फिल्म की वजह से उन्होंने, 'गोलियों की रासलीला : रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी'और 'पद्मावत' समेत करीब 10 फिल्मों को छोड़ दिया था। फिल्म रिजेक्ट करने की पुष्टि खुद फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने भी की थी।

    शेखर कपूर के मुताबिक, यह फिल्म करीब 150 करोड़ के बजट से बनने वाली थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने साल 2012-13 यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा से मुलाकात भी थी। इसके बाद ओनों ने तय किया कि ये प्रोजेक्ट साल 2014 में शुरू किया जायेगा। फिल्म के लिए सुशांत का नाम भी फाइनल हो गया था। इस फिल्म में सुशांत गोरा नाम के व्यक्ति का किरदार निभाने वाले थे। यहां तक कि सुशांत को भी फिल्म की स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि उन्होंने पढ़ते ही फिल्म के लिए हां बोल दिया था।

    सुशांत सुसाइड मामले में शेखर कपूर ने किया ये बड़ा खुलासा, इस वजह से दुखी था एक्टर

    शेखर कपूर ने बाते कि इस किरदार के लिए सुशांत पूरे जी-जान से मेहनत कर रहे थे और हर एक वर्कशॉप को अटेंड करते थे। सुशांत इस फिल्म की तैयारी में इतना डूब गए थे कि वो यशराज फिल्म्स की हर एक प्रोडक्शन मीटिंग में भी मौजूद रहने लगे थे। ताकि वो इस फिल्म से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात को भी अच्छी तरह समझ सकें।

    शेखर कपूर के मुताबिक, फिर क्रिएटिव डिफरेंस के चलते आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए। दरअसल, शेखर कपूर जहां इस फिल्म में कोई भी बदलाव नहीं चाहते थे वहीं आदित्य चोपड़ा फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव करने की मांग पर अड़ गए। शेखर उनकी बात मानने को बिल्कुल भी तैयार नहीं हुए और फिल्म 'पानी' शुरू होने से पहले ही बंद हो गई।

    सुशांत सुसाइड मामले में शेखर कपूर ने किया ये बड़ा खुलासा, इस वजह से दुखी था एक्टर

    शेखर कपूर ने बताया कि इस फिल्म के बंद हो जाने के बाद से ही सुशांत बहुत परेशान रहने लगे। कई बार वो फोन पर ही घंटों रोया करते थे। यहां तक कि एक बार तो वो मुझसे मिलने के बाद मेरे कंधे पर सिर रखकर काफी देर तक रोते रहे थे। यशराज फिल्मस से बात नहीं बनी तो 'पानी' के लिए शेखर कपूर ने कई दूसरे प्रोड्यूसर्स से भी संपर्क किया। हालांकि कहीं भी बात नहीं बनी और उसके बाद वो लंदन चले गए।

    सुशांत सुसाइड मामले में शेखर कपूर ने किया ये बड़ा खुलासा, इस वजह से दुखी था एक्टर

    लंदन से लौटकर आने के बाद जब शेखर कपूर सुशांत से मिले तो उन्होंने बताया कि वो यशराज फिल्म्स के साथ सारे कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर चुके हैं। साथ ही सुशांत ने यह भी कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में अब उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और उसके हाथ अच्छी फिल्में नहीं लगने दी जा रही हैं। हालांकि मैंने उससे कहा था कि वो बस काम करता रहे और अच्छी स्क्रिप्ट पर ध्यान दें।

    क्या सुशांत इन्हीं सब वजहों के चलते परेशान थे। क्या इतने सालों से उनके अंदर एक फिल्म बंद होने का मलाल था। एक ऐसी फिल्म जिसके लिए उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट छोड़ दिए अंत में वही फिल्म उनके साथ से निकल गई। ऐसे बहुत से सवाल है जिनका जवाब मुंबई पुलिस को ढूंढना बाकी है।