शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर कसा तंज, कहा-दीदी पीड़ित लड़कियों के प्रति सहानुभूति दिखाएं

    शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर कसा तंज

    शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर कसा तंज, कहा-दीदी पीड़ित लड़कियों के प्रति सहानुभूति दिखाएं

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अश्लील कंटेंट बनाने और उसे एप पर पब्लिश करने के मामले में फ़िलहाल पुलिस हिरासत में हैं। वहीं दूसरी तरफ शर्लिन चोपड़ा लगातार अपने बयानों से सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। अब सोशल मीडिया पर शर्लिन का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पर तंज कसती नज़र आ रही हैं।


    शर्लिन ने अपने इस 2 मिनट से अधिक लंबे वीडियो में शिल्पा शेट्टी पर तंज कसती नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए शर्लिन ने कैप्शन में लिखा, 'हाय शिल्पा दीदी, मेरा आप से निवेदन है कि पीड़ित लड़कियों के प्रति आप थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं। अपनी गलतियों को स्वीकार करने से कोई छोटा नहीं होता।'

    बता दें, इससे पहले शर्लिन ने राज कुंद्रा के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करके बताया था कि उन्होंने साल 2019 में उनके साथ डील साइन की थी। उन फोटोज को शिल्पा और राज के समर्थकों ने फोटोशोप बताया था। लेकिन शर्लिन ने अपने वीडियो में साफ़ कर दिया कि जांच एजेंसी सभी सबूतों की जांच कर रही है। पिछले दिनों ये भी खबरें थीं। शर्लिन राज के खिलाफ गवाई दे कर सरकारी गवा बन गई है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की गई है अभी तक।